{"_id":"66f86cd3dacf60ac040c8347","slug":"after-urad-and-moong-soybean-crop-also-fails-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-121600-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उड़द और मूंग के बाद सोयाबीन की फसल भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उड़द और मूंग के बाद सोयाबीन की फसल भी खराब
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कुदरत की मार से किसान परेशान हैं। पहले लगातार हुई बारिश ने उड़द और मूंग की 2.10 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट कर दिया और अब दो दिनों से हो रही बारिश ने 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई सोयाबीन की फसल को खराब करना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह कुछ दिन बारिश हुई तो शेष फसलों के साथ मूंगफली भी बर्बाद हो जाएगी।
करीब 3.94 लाख हेक्टेयर में खरीफ की फसलें बोई गई थीं, जिसमें प्रमुख रूप से उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली की फसल पर अधिक बारिश का असर पड़ रहा है। जून से हो रही बारिश ने किसानों के सपनों को तोड़ दिया। पहले उड़द और मूंग की फसल खेतों में नष्ट हो गई तो शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने फसलों का सर्वे कराया। 2.10 लाख हेक्टेयर की 50 से 80 फीसदी तक फसलों का नुकसान हुआ था। प्रशासन ने 1.65 लाख किसानों की नष्ट फसलों के लिए शासन से 1.20 अरब रुपये मांगे थे जिसके सापेक्ष 45 करोड़ की धनराशि शनिवार को जारी कर दी गई।
शुक्रवार से हो रही बारिश का असर अब सोयाबीन और मूंगफली पर भी पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ से शनिवार सुबह आठ बजे तक 12.40 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया। तालबेहट प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से सोयाबीन के साथ मूंगफली भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
0000000000
बीमा कंपनी को फसल खराब की सूचना देने वाले किसान
ब्लॉक- किसानों
बार - 16037
बिरधा- 16868
जखौरा - 11553
महरौनी- 5188
मड़वारा- 4965
तालबेहट- 2191
000000000
योग - 56802
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फैक्ट फाइल
पंजीकृत किसान - 2.64 लाख
खरीफ फसल का क्षेत्रफल - 309404
बीमित किसानों की संख्या - 1.14 लाख
फसलों का नुकसान- 2.10 लाख हेक्टेयर
उड़द की फसल का क्षेत्रफल-2,15,767 हेक्टेयर
मूंग की फसल का क्षेत्रफल-5,862 हेक्टेयर
सोयाबीन का क्षेत्रफल-30,784 हेक्टेयर
मूंगफली-13,046 हेक्टेयर

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।