फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After two children and wife, a young man also died due to cylinder explosion

Lalitpur News: दो बच्चों और पत्नी के बाद सिलिंडर फटने से झुलसे युवक की भी मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
After two children and wife, a young man also died due to cylinder explosion
10 जून को टीकमगढ़ में घर में फटा था गैस सिलिंडर
विज्ञापन

इलाज के लिए युवक को शनिवार को जिला अस्पताल लाए थे परिजन, पूर्व में गुढ़ा गांव में रहता था
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में गैस सिलिंडर फटने से झुलसे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन लल्लू को टीकमगढ़ से लेकर आए थे। वहीं घटना में झुलसी लल्लू की पत्नी रानी की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई।
थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा भदौरा हाल जेल के पास मोहल्ला पठला टीकमगढ़ निवासी लल्लू कुशवाहा (25) पुत्र प्रकाश कुशवाहा टीकमगढ़ घर में गैस सिलिंडर फटने से आग से झुलसकर 10 जुलाई को घायल हो गया था। परिजन शनिवार की देर रात्रि उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर आए थे। इलाज के दौरान लल्लू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में उसकी पत्नी रानी (23) व साढ़े तीन वर्षीय पुत्री पल्लवी और डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहन भी झुलस गए थे। घायलों को टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां पल्लवी व मोहन की मौत हो गई थी। जबकि लल्लू को भर्ती कर लिया गया था और रानी की गंभीर हालत देखते हुए परिजन उसे भोपाल ले गए थे। जहां शनिवार को रानी की भी मौत हो गई थी। जबकि लल्लू को परिजन टीकमगढ़ से जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां लल्लू की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक लल्लू के पिता प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि
विज्ञापन

लल्लू कुशवाहा उनका इकलौता पुत्र था। वह टीकमगढ़ में न्यायालय के पास चाय की दुकान चलाता था। इकलौते पुत्र, उसकी पत्नी व दोनों बच्चों की मौत हो जाने के बाद प्रकाश ने कहा कि उसका तो पूरा परिवार ही उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकमगढ़ में चिकित्सकों की हड़ताल होने से लाए थे जिला अस्पताल
मृतक लल्लू के पिता ने बताया कि टीकमगढ़ के जिला अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल चल रही थी। जिस कारण कोई भी चिकित्सक काम नहीं कर रहा था। इससे वह लोग इलाज के लिए लल्लू को ललितपुर जिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed