फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After the death of niece, uncle's marriage procession took place in a sad atmosphere.

Lalitpur News: भतीजी की मौत के बाद गमगीन माहौल में निकली चाचा की बरात

Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
After the death of niece, uncle's marriage procession took place in a sad atmosphere.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक ओर चाचा की बरात निकलने की तैयारी की जा रही थी तो दूसरी ओर भतीजी का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मामला थाना जखाैरा के ग्राम बडोरा का है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से कक्षा 11वीं की छात्रा की मौत हो गई थी। घर में चल रहा शादी का खाना रद हो गया था। जबकि, शुक्रवार को बरात गमगीन माहौल में रवाना हुई।

बडौरा की 16 वर्षीय स्नेहा की गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के पिता रामरतन ने बताया कि स्नेहा बचपन से ही अपने मामा चंद्रवीर निवासी मोहल्ला नेहरूनगर के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह कक्षा 11वीं में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ रही थी। घर में उसके भाई सतीश की शादी थी। स्नेहा करीब 15 दिन पूर्व गांव आई थी। 25 अप्रैल को खाना था और शुक्रवार को ग्राम पूराकलां बरात जानी थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी सुनीता की तबीयत खराब होने पर इलाज कराने ललितपुर आया था। स्नेहा अपने छोटे भाई अमित व बहन अदिति के साथ थी। इस बीच उसे जानकारी मिली कि ग्राम बडोरा व राखपंचमपुर के पास रेल पटरी पर स्नेहा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्नेहा की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाया गया।
विज्ञापन

-----------
रेल पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई थी। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed