{"_id":"6650f6b480967cb4c70c23e6","slug":"after-running-for-four-hours-the-660-mw-unit-of-the-power-plant-stalled-again-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-115147-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चार घंटे चलने के बाद पावर प्लांट की 660 मेगावाट की यूनिट फिर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चार घंटे चलने के बाद पावर प्लांट की 660 मेगावाट की यूनिट फिर ठप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बजाज पावर प्लांट की 660 मेगावाट की एक यूनिट बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे सही होने के चार घंटे बाद शुक्रवार को फिर ठप हो गई। जानकारी पर टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
चिगलौआ गांव में बने पावर प्लांट में तीन यूनिट से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात ब्वॉयलर ट्यूब में लीकेज ठीक करने के बाद करीब दो बजे उत्पादन शुरू कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को चार घंटे चलने के बाद फिर ट्यूब में लीकेज हो गई, जिससे उत्पादन ठप हो गया। उन्होंने बताया कि यूनिट को बंद कराकर ठंडा होने के बाद मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। उम्मीद है कि शनिवार सुबह से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा।