{"_id":"65f600497d4eabe26b01a009","slug":"after-investigation-police-registered-a-case-against-the-teacher-lalitpur-news-c-131-sjhs1010-111932-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया अध्यापक पर मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया अध्यापक पर मामला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय बक्सेबाई में सहायक अध्यापक धीरज साहू की शिकायत पर आरोपी शिक्षक पर मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 22 फरवरी को शिक्षकों के प्रशिक्षण में आरोपी अध्यापक मयंक बबेले का नाम न होने के बावजूद वह ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट आए और खंड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर बैठ गए। उसने इसका विरोध किया तो 23 फरवरी को मोबाइल पर धमकी दी। इसके बाद सात मार्च को विद्यालय में आकर बच्चों के सामने ही गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक मयंक बबेले सहायक अध्यापक प्रावि सुनौरी पर मामला दर्ज किया है। इधर, बीएसए हरिकेश यादव ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा भुवनेंद्र अरजरिया व खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला को स्थलीय जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।