{"_id":"6621a8b1f85b6fc7b400d465","slug":"after-48-hours-10-thousand-population-of-12-localities-got-water-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113457-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 48 घंटे बाद 12 मोहल्लों की 10 हजार आबादी को मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 48 घंटे बाद 12 मोहल्लों की 10 हजार आबादी को मिला पानी
विज्ञापन
ललितपुर। आखिरकार 48 घंटे बाद 12 मोहल्लों की 10 हजार आबादी तक टैंकर से पानी पहुंच ही गया। टैंकर के मोहल्ले में पहुंचते ही लोग बाल्टियां और डिब्बे लेकर आ गए और पाइप लगाकर पानी भरना शुरू किया। जल संस्थान का दावा है कि पहले दिन तीन-चार चरणों में पानी की सप्लाई की गई है इससे करीब 10 हजार की आबादी को पानी उपलब्ध हो गया। जरूरत के अनुसार टैंकरों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी।
शहर में सिविलाइन द्वितीय, रैदासपुरा, रामनगर, रावतयाना, पिसनारी, नेहरुनगर व सिद्दनपुरा आदि वॉर्डों में पेयजल संकट है। गर्मी आते ही अधिकांश हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं। इससे पानी के लिए परेशानी बढ़ जाती है। इन मोहल्लों में प्रत्येक वर्ष जल संस्थान द्वारा टैंकरों से आपूर्ति की जाती है। इससे लोगों को अधिक दूरी से पानी लाने में कुछ राहत मिल जाती है। इस बार जल संस्थान ने 16 अप्रैल से टैंकर चलाकर पानी उपलब्ध कराने का दावा किया था। लेकिन, तय समय पर टैंकर नहीं चलाए गए, ऐसे में टैंकर से पानी मिलने की आस लगाए बैठे रहे लोगों को तय की गई अवधि के 48 घंटे बाद टैंकर पहुंचे, इसके बाद पानी मिल सका। हालांकि पहले दिन वॉर्ड रैदासपुरा के मोहल्ला खिरकापुरा, नारायनपुरा और विष्णुपुरा में दो-दो टैंकरों से तीन चार राउंड में पानी की आपूर्ति की गई। इसके अलावा सिद्दनपुरा में भी टौरिया मोहल्ला में टैंकर से आपूर्ति शुरू कर दी गई।
पत्थरों के सहारे खड़े 18 क्षतिग्रस्त टैंकर
जल संस्थान ने 16 अप्रैल से टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का वादा तो कर दिया था, लेकिन खराब पड़े टैंकर की मरम्मत नहीं कराई गई थी। स्थिति यह थी कि विभाग के पास 28 टैंकरों में 18 टैंकर बदहाल हालत में हैं। कई में टायर तक नहीं थे, कई पत्थरों के सहारे खड़े हैं। यही नहीं कई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
-- -
शहर में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाना शुरू कर दिया गया है। जरूरत अनुसार मांग होने पर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान