फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Administrative judge of High Court inspected the courts

Lalitpur News: हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज ने न्यायालयों का किया निरीक्षण

Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Administrative judge of High Court inspected the courts
ललितपुर। प्रयागराज हाईकोर्ट से आए ललितपुर के प्रशासनिक जज ने शनिवार को विभिन्न न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने वादकारियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति व ललितपुर के प्रशासनिक जज क्षितिज शैलेंद्र शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे रेस्ट हाउस पहुंचे। दोपहर एक बजे वह जनपद न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न न्यायालयों का निरीक्षण किया और न्यायिक अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान कई महिला वादकारियों ने अपनी समस्याएं बताईं तो उन्होंने न्यायालय सभागार में वादकारियों व अधिवक्ताओं को मिलने के लिए अलग से समय दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद उन्होंने वादकारियों व अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वादकारियों व अधिवक्ताओं ने शिकायती पत्र भी दिए। उन्होंने समस्या निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। जनपद न्यायालय परिसर में दिव्यांग महिला को व्हील चेयर, एक को कान की मशीन (श्रवण यंत्र) और एक दिव्यांग को स्मार्ट केन डिवाइस का सेट दिया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविशंकर गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed