{"_id":"570423eb4f1c1bd134c81797","slug":"administration-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा राहत सामग्री वितरण की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा राहत सामग्री वितरण की बनी रणनीति
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
प्रश्ाासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ललितपुर तहसील में मुख्यमंत्री के हाथों समाजवादी सूखा राहत सामग्री वितरित कराने की रणनीति तैयार की गई। उप जिलाधिकारी सदर ने कहा कि सूखा से निपटने के लिए लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
भूख से मौत को रोकने के मकसद से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया गया है, जिसके तहत गरीबों को सस्ती दरों पर अनाज मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड वासियों को समाजवादी सूखा राहत सामग्री की सौगात दी है। इसी कड़ी ललितपुर के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित हो गया है, जिसकी तैयारी आरंभ हो गई है। अवकाश के बाद भी तहसील में लेखपाल व कोटेदार बैठक में शामिल होने पहुंचे।
एसडीएम सदर रमेश चंद्र ने सूखा राहत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गांवों में पेयजल के लिए टैंकर लगवाने व मवेशियों के चारे की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि तहसील अंतर्गत भूसे की कोई समस्या नहीं है। ग्राम दैलवारा के ग्रामीण ने भूसे की कमी की शिकायत की थी, जिसकी जांच कराने पर शिकायत झूठी पाई गई। जिन गांवों में हैंडपंप सूख गए हैं, ऐसे गांवों का चिह्नींकरण कराया जा रहा है। चिह्नित गांवों में टैंकर के जरिये जलापूर्ति की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम ने कोटेेदारों को समाजवादी सूखा राहत सामग्री के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान अंत्योदयधारकों की सूची प्राप्त की गई।
विज्ञापन
तहसील में उतारी गई सामग्री
संबंधित फर्म ने समाजवादी सूखा राहत सामग्री किट की आपूर्ति शुरू कर दी है। मंगलवार को तहसील में सूखा राहत सामग्री किट उतारी गई।
1,500 कार्डधारकों को बुलाने की तैयारी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 1,500 अंत्योदय कार्डधारकों को बुलाने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में राजस्व अफसर व कर्मचारी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। डीएम डा. रूपेश कुमार ने पूर्ति विभाग के साथ राजस्व अफसरों को लगा दिया है।