फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   administration declayered price of essantial goods

प्रशासन ने तय किए आवश्यक वस्तुओं के मूल्य

Sun, 29 Mar 2020 09:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
administration declayered price of essantial goods
ललितपुर। आवश्यक वस्तुओं में विशेषकर आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल, आलू, प्याज व अन्य सब्जियां नमक, दूध, चाय, माचिस की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने को लेकर प्रशासन ने इनके दाम तय कर दिए हैं। कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए गए थे। इस पर खाद्य आयुक्त तथा रसद विभाग लखनऊ के पत्र द्वारा दाम तय करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट योगेश कुमार शुक्ल ने आवश्यक वस्तुओं की दर निर्धारित कर दी है। खाद्यान्न एवं दालें चावल 2500 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 30 रुपये प्रति किलो, गेंहू 1950 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 20 रुपये प्रति किलो, आटा (गेंहू) 2200 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 23 रुपये प्रति किलो, चना दाल 5200 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 55 रुपये प्रति किलो, तुअर/अरहर दाल 7000 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 75 रुपये प्रति किलो, उड़द दाल 7500 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर 80 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 8500 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर 90 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 5500 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर 60 रुपये प्रति किलो, मटर दाल 5500 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 65 रुपये प्रति किलो, साबुत मटर 4880 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 55 रुपये प्रति किलो के अलावा खाद्य तेल (पैकेट) रिफाइंड तेल (मूंगफली) 10,000 रुपये में 100 लीटर व फुटकर 110 रुपये प्रति लीटर, सरसों तेल (मस्टर्ड) 10,000 रुपये में 100 लीटर व फुटकर 105 रुपये प्रति लीटर, वनस्पति तेल 9000 रुपये में 100 लीटर व फुटकर 95 रुपये प्रति लीटर, रिफाइंड तेल (सोया) 8500 रुपये में 100 लीटर व फुटकर 90 रुपये प्रति लीटर, रिफाइण्ड तेल (सन फ्लावर) 8500 रुपये में 100 लीटर व फुटकर 90 रुपये प्रति लीटर, पाम ऑयल 8500 रुपये में 100 लीटर व फुटकर 90 रुपये प्रति लीटर के साथ-साथ सब्जियों में आलू 2000 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 26 रुपये प्रति किलो, प्याज 1800 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 20 रुपये प्रति किलो, टमाटर 1800 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर 20 रुपये प्रति किलो के अलावा अन्य वस्तुओं में चीनी (शक्कर) 3470 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 38 रुपये प्रति किलो, गुड़ 3000 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 35 रुपये प्रति किलो, दूध 4000 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर 45 रुपये प्रति लीटर, खुली चाय पत्ती 1,33,000 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर 150 रुपये प्रति किलो, नमक पैकेट (आयोडीन युक्त) 1000-1500 रुपये प्रति कुंतल व फुटकर 17 रुपये प्रति किलो दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं यदि कोई विक्रेता आवश्यक वस्तुओं का वितरण निर्धारित मूल्यों से अधिक में करते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed