फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action will be taken against those who encroach upon drains

Lalitpur News: नालों पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 19 Nov 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who encroach upon drains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सरकारी नाले पर अतिक्रमण करने वालों पर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय पर अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा में जुर्माना की कार्रवाई कर सामग्री जब्त की जाएगी।
मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने वार्ड 12 आजादपुरा तृतीय का निरीक्षण किया। यहां पर वार्डवासियों ने कई जगह गंदगी, नालियों और नालों का पानी सड़कों पर बहने की समस्या बताई। इस पर उन्होंने अवर अभियंता खुशबू खान व निर्माण लिपिक दीपेंद्र को निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाइपलाइन डालने की वजह से क्षतिग्रस्त सड़कें मिलीं। इसमें मोहल्लावासियों ने बताया कि आवागमन में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों को मरम्मत कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड में खंभों के अभाव में केबल के जाल फैले पाए गए। इस पर उन्होंने मोहल्लेवासियों को आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग को पत्राचार किया जाएगा। निरीक्षण में कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, महेंद्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, धीरेंद्र घावरी, संजय कुमार समेत अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed