फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused of demanding Rs 20,000 for TC of two girls

Lalitpur News: दो बालिकाओं की टीसी के लिए 20 हजार मांगने का आरोप

Thu, 30 Oct 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 20,000 for TC of two girls
अभिभावक ने की शिकायत तो बीएसए ने विद्यालय को टीसी और अंकपत्र देने के दिए निर्देश, स्पष्टीकरण भी मांगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी का एक मामला सामने आया है। इसमें एक अभिभावक ने उसकी दो पुत्रियों की टीसी देने के लिए विद्यालय प्रबंधन पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की। इस पर बीएसए ने विद्यालय प्रबंधन को दोनों बालिकाओं की टीसी और अंक तालिका अभिभावक को देने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी मनोज कुमार साहू ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उसने अपनी पुत्रियों सृष्टि साहू और भूमिका साहू का एक निजी विद्यालय में यूकेजी में प्रवेश कराया था। अब दोनों बच्चियां कक्षा 5 और 7 उत्तीर्ण कर चुकी हैं। दूसरे विद्यालय में नाम लिखवाने के लिए उसने अप्रैल में विद्यालय में एक पत्र दिया था लेकिन विद्यालय प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक की ओर से न तो अंक तालिका दी गई और न ही टीसी दी जा रही है। इसके लिए 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने इस पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed