फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused caught extorting fake journalist

फर्जी पत्रकार बन उगाही कर रहा आरोपी पकड़ा गया

Fri, 29 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused caught extorting fake journalist
तालबेहट। पत्रकारिता को रौब दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे सरकारी विद्यालयों, कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से अवैध वसूली करने आए तीन लोगों में से एक को पकड़ लिया गया। देर शाम तक कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन

विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम बनगुवां खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को एक प्रेस लिखी बाइक से तीन युवक पहुंचे। वह विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से मिड-डे मील, साफ-सफाई और देर से आने वाले शिक्षकों की जानकारी लेने लगे। इसके बाद कथित पत्रकारों ने शिक्षकों को धमकाते हुए तीस हजार रुपये की सुविधा शुल्क की मांगी की। सुविधा शुल्क न देने पर गोली मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत अध्यापकों ने कोतवाली पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पुलिस को भेजा गया। पुलिस को देखकर दो युवक मौके से भाग गए। लेकिन एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे पुलिस कोतवाली ले आई। विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि उक्त आरोपी बुधवार को भी विद्यालय आए थे। जहां उन्होंने शिक्षण कार्य में व्यवधान पैदा करने के साथ-साथ बच्चों में दहशत पैदा करने का काम किया था। देर शाम तक कोतवाली में मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र बौद्ध ने तहरीर दी है। जिस पर मामला दर्ज होने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed