फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   accident a people dead four injured

चार पहिया वाहन पलटने से एक की मौत्, चार घायल

Tue, 18 Feb 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
accident a people dead four injured
ललितपुर। सोमवार को थाना महरौनी अंतर्गत टीकमगढ़ मार्ग पर आनंदपुर के पास तेज रफ्तार से जा रहे वाहन ने मोटरसाइकिल को क्रास करने के दौरान पेड़ से टकरा गया। इससे उसमें बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन निवासी प्रेमनारायण (38) पुत्र सूूके सोमवार को दोपहर में लगभग दो बजे अपने भतीजे रोहित की शादी तय करने के लिए परिवार के करीब नौ सदस्यों के साथ टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे। अभी वह महरौनी से कुछ दूूर आगे आनंदपुर के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को क्रास करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन

इससे उसमें बैठे प्रेमनारायण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य तिजू (55) पुत्र टोड़े, दीपक (17) पुत्र प्रेमनारायण, रोहित (18) पुत्र कंछेदी और वंदना (15) पुत्री कंछेदी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को महरौनी अस्पताल ले गई। जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल रोहित ने बताया कि गाड़ी चालक परिवार का है, उसने तेज गति में मोटरसाइकिल को क्रास करने की कोशिश की, लेकिन स्टीयरिंग नहीं मोड़ सका और वह सीधे पेड़ से टकराकर पलट गई। वहीं, महरौनी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घायल विद्यार्थियों की आज से है बोर्ड परीक्षा
चार पहिया वाहन दुर्घटना में घायल दीपक पुत्र प्रेमनारायण बारहवीं का छात्र है और उसकी चचेरी बहन वंदना पुत्री कंछेदी कक्षा दसवीं की छात्रा है। आज से दोनों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस कारण दोनों परेशान रहे कि इलाज कराने को भर्ती हों या फिर घर जाकर परीक्षा की तैयारी करें। चिकित्सकों की सलाह के बाद उपचार कराने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed