फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ABVP Stages Protest Over Withholding of Candidates' Admit Cards

Lalitpur News: परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र रोकने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 May 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
ABVP Stages Protest Over Withholding of Candidates' Admit Cards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फीस के अभाव में एडमिट कार्ड न मिलने से कई छात्र चौथे सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित रह गए। इससे नाराज होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रों के साथ पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार दोपहर परिषद कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि महाविद्यालय में अनियमितताएं हो रही हैं और छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय किया जा रहा है। बताया कि 30 अप्रैल को आयोजित परीक्षा में कई छात्रों को बिना किसी स्पष्ट कारण के प्रवेश पत्र नहीं दिए गए, जिससे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अन्य अनियमितताएं भी सामने आई हैं। परिषद ने जिले के सभी महाविद्यालयों के भौतिक सत्यापन के लिए स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग की, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्र कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि उनके अलावा अभिषेक, सुरेंद्र यादव सहित चार छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। ज्ञापन पर जिला संयोजक साहिल गौतम, विभाग संयोजक अभिषेक पटेरिया, नगर मंत्री कृष्णगोपाल शर्मा, नगर सहमंत्री अभिषेक कुशवाहा, आकाश परिहार, निधि राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।


विद्यार्थियों का आरोप गलत है। महाविद्यालय में 30 अप्रैल को शाम तक प्रवेश पत्र वितरित किए गए लेकिन कुछ छात्र प्रवेश पत्र लेने नहीं आए और सीधे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। बगैर प्रवेशपत्र के उन्हें सेंटर में नहीं प्रवेश दिया गया तो वह महाविद्यालय में आकर हंगामा करने लगे। यदि किसी विद्यार्थी को परेशानी थी तो वह लिखित आवेदन देकर प्रवेश पत्र ले सकता था। इस संबंध पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। -डॉ. महेश झा, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed