फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Abundant water in dams...there will be no problem of drinking water and irrigation even in summer

Lalitpur News: बांधों में भरपूर पानी...गर्मियों में भी पेयजल और सिंचाई का नहीं होगा संकट

Sun, 18 Feb 2024 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Abundant water in dams...there will be no problem of drinking water and irrigation even in summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां के बांधों की पूरे देश में पहचान है। कुल 14 बांध परियोजनाओं के पानी से फसलों की सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति होती है। वर्तमान में बांधों में भरपूर पानी है। उम्मीद है कि गर्मी के सीजन में भी बांधों पर निर्भर पाइप पेयजल योजना को भरपूर पानी मिलेगा।
जनपद में 3.17 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें 2.28 लाख हेक्टेयर सिंचित है। अधिकांश भूमि 14 बांध परियोजनाएं गोविंद सागर, शहजाद, जामनी, सजनाम, रोहिणी, उटारी, राजघाट, माताटीला, कचनौंदा, लोअर रोहिणी, जमरार, भावनी, बंडई और भौंरट बांध से निकली नहर परियोजना से सिंचित की जाती है। इसके साथ आधा दर्जन से अधिक बांधों से ग्रामीण, शहरी व नगरीय क्षेत्र को पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके लिए पंप हाउस बने हैं। गर्मी का मौसम आते ही पेयजल का संकट गहरा जाता है, लेकिन इस वर्ष इससे मुक्ति मिलने की उम्मीद है। कारण, सभी बांधों में भरपूर पानी है। हालांकि, यह दावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों का है। अब गर्मी में लोगों को सिंचाई और पेयजल की कितनी उत्तम सुविधा मिल पाएगी, दो-तीन महीने में यह भी स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

---------
बांध का नाम - पूर्ण जलस्तर - न्यूनतम जलस्तर - वर्तमान जलस्तर
गोविंद सागर - 363.93 मी. - 357.83 मी. - 361.34 मी.
शहजाद - 321.00 मी. - 310.50 मी. - 319.35 मी.
जामनी - 403.55 मी. - 396.39 मी. - 398.73 मी.
सजनाम - 373.20 मी. - 367.20 मी. - 370.64 मी.
रोहिणी - 396.39 मी. - 393.00 मी. - 394.20 मी.
उटारी - 326.80 मी. - 322.80 मी. - 324.45 मी.
राजघाट - 371.00 मी. - 356.62 मी. - 365.30 मी.
माताटीला - 308.46 मी. - 295.66 मी. - 304.07 मी.
कचनौंदा - 341.70 मी. - 334.75 मी. - 341.30 मी.
लोअर रोहिणी - 368.00 मी. - 363.00 मी. - 366.05 मी.
जमरार - 368.00 मी. - 363.35 मी. - 367.00 मी.
भावनी - 312.38 मी. - 309.64 मी. - 312.02 मी.
बंडई - 403.50 मी. - 397.00 मी. - 400.45 मी.
भौंरट - 360.90 मी. - 354.55 मी. - निर्माणाधीन
----------
नमामि गंगे परियोजना को 11 बांधों से जोड़ा गया
नमामि गंगे योजना के तहत हर घर जल नल पाइप पेयजल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यहां के 11 बांधों को इस परियोजना से जोड़ा गया है, जिसमें राजघाट, कचनौंदा, जमरार, लोअर रोहिणी, रोहिणी, भौंरट, शहजाद, जामनी, सजनाम, भावनी, बंडई शामिल हैं। इन सभी बांधों से निर्धारित मात्रा में नमामि गंगा योजना के लिए पानी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सभी बांधों में वर्तमान में पर्याप्त पानी है। गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए संकट नहीं आएगा और पाइप पेयजल परियोजना के लिए पानी मिलता रहेगा।
इं. भूपेश सुहेरा, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed