फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Absent in the examination council met children

परिषदीय परीक्षा में अनुपस्थित मिले बच्चे

Fri, 18 Mar 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Absent in the examination council met children
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जखौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान बहुत से परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने ब्लाक जखौरा के प्राथमिक विद्यालय सिवनी खुर्द का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें प्रधानाध्यापक विनोद निरंजन, सहायक अध्यापिकाएं नलिनी देवी, नविता शर्मा व सीमा शर्मा उपस्थित मिलीं। वहीं, प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का कुल छात्रांकन 155 है, जिसके सापेक्ष 75 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जूनियर हाईस्कूल सिवनी खुर्द का निरीक्षण किया। यहां पर अध्यापिकाएं सीमा जैन, स्नेह वर्षा जैन व सरोज शर्मा उपस्थित मिलीं। परीक्षा में कक्षा आठ के कुल 23 बच्चों के सापेक्ष 15, कक्षा सात में 29 के सापेक्ष 22 तथा कक्षा छह में 27 छात्रों के सापेक्ष 10 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कन्या प्राथमिक विद्यालय रौंड़ा का निरीक्षण किया, यहां पर प्रशिक्षु शिक्षक अवधेश कुमार, सहायक अध्यापिका आराधना रिछारिया, लाली बाजपेयी तथा प्रियंका जैन के साथ प्रभारी प्रधानाचार्या राखी श्रीवास्तव उपस्थित मिलीं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय रौंड़ा नंबर एक का निरीक्षण किया। यहां पर प्रधानाध्यापिका रानी जैन, सहायक अध्यापिका निहारिका सेन तथा सुलेखा साहू उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा पांच तक कुल छात्रांकन 170 है, जिसके सापेक्ष153 छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करते पाए गए। वहीं, जूनियर हाईस्कूल रौंड़ा के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार बाजपेयी, सहायक अध्यापिका स्नेहिल जैन, मधु खरे, ममता खरे, प्रेमलता, ममता श्रीवास व अंजली सिंघई उपस्थित मिलीं। जूनियर हाई स्कूल रौंड़ा में तीनों कक्षाओं को मिलाकर विद्यार्थियों की संख्या 305 है, जिसके सापेक्ष 255 छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करते मिले। पूछताछ के दौरान अध्यापकों ने बताया कि अनुपस्थित छात्र-छात्राओं के बारे में विभाग द्वारा जो निर्देश दिए जाएंगें, उसी के अनुरूप कार्रवाई होगी। विदित हो कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में 14 मार्च से परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed