फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   About two and a half hectares of remaining land will be acquired for the construction of the airport.

Lalitpur News: एयरपोर्ट निर्माण के लिए बाकी बची करीब ढाई हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

Fri, 05 Jan 2024 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
About two and a half hectares of remaining land will be acquired for the construction of the airport.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में एयरपोर्ट निर्माण प्रस्तावित है, इसके लिए निजी व्यक्तियों की करीब 91 हेक्टेयर भूमि का क्रय होना था, जिसमें से नागरिक उड्डयन विभाग के नाम पर करीब 88.5 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है, लेकिन अभी भी करीब 22 भूस्वामी ऐसे हैं, जिनकी करीब ढाई हेक्टेयर भूमि का बैनामा नहीं हो पाया है। इनमें से छह भूस्वामियों के मुकदमा मालिकाना हक को लेकर चल रहे, बाकी भूस्वामी से संपर्क नहीं हो रहा है, क्योंकि वह गैर जनपद में निवास करते हैं। ऐसे भूस्वामियों की भूमि अधिग्रहण करने की कवायद जिला प्रशासन ने प्रारंभ कर दी है।
हवाई अड्डे के लिए कुल 156 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से 65 हेक्टेयर ग्राम सभा व अन्य सरकारी विभाग एवं 91 हेक्टेयर भूमि निजी लोगों से क्रय की जानी थी। प्रशासन ने आपसी सहमति से करीब 88.5 हेक्टेयर भूमि काे क्रय किया था। अभी करीब 22 बैनामे बाकी हैं, इनमें कुछ भूमि तो ऐसी हैं, जिनके स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसी करीब डेढ़ हेक्टेयर भूमि है, जिसके वाद चल रहे हैं, बाकी अन्य भूमि स्वामियों से संपंर्क न होने के कारण अब प्रशासन ने बची भूमि को अधिग्रहित करने का निर्णय लिया है, जिससे हवाई अड्डा निर्माण में तेजी आ सके। प्रशासन प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज रहा है। वहां से स्वीकृति के बाद इस भूमि को अधिग्रहित कर नागरिक उड्डयन विभाग को सुपुर्द कर देगा, जिससे हवाई अड्डा का निर्माण प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन

---------------
क्या होता है भूमि अधिग्रहण
किसी भी जनहित व देशहित की विकास परियोजना के लिए शासन व प्रशासन कोई भी भूमि का अधिग्रहण कर सकती है। साथ ही उस व्यक्ति को भूमि के एवज में निर्धारित कीमत का भुगतान कर दिया जाता है। अधिग्रहण में बैनामा की आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
हवाई अड्डा निर्माण के लिए जो बाकी भूमि है, उसके अधिग्रहण के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है, जल्द ही भूमि अधिग्रहण करते हुए नागरिक उड्डयन विभाग को सुपुर्द कर दी जाएगी। -अक्षय त्रिपाठी जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed