फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aatanki hamle ke bad hr or dika aakros

आतंकी हमले के बाद हर ओर दिखा आक्रोश

Sat, 16 Feb 2019 01:49 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 16 Feb 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
aatanki hamle ke bad hr or dika aakros
kendal march, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों व समाजसेवी संस्थाओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायल वीर सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही पाकिस्तान का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए। आतंकी हमले के बाद हर ओर आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद देश के लिए नासूर बन गया है। सरकार को इस दिशा में शीघ्र ही निर्णायक कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले में जो जवान शहीद हुए हैं। उन्हें कांग्रेस जनों ने भीगीं पलकों से श्रद्घांजलि दी। इस दौरान दुर्गाप्रसाद, देशपत प्रधान, तुलसी राम कुशवाहा, हरीबाबू शर्मा, शब्बीर खां, ऊदल सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जवानों को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान आशीष चौहान, जिला संयोजक राहुल राजपूत, हरेंद्र प्रताप सिंह, अमर सिंह, शिरोमणी शर्मा, ज्योति, वंदना आदि मौजूद रहीं। वहीं उद्योग व्यापार मंडल ने भी श्रद्घांजलि दी। इस दौरान महेंद्र जैन मयूर, प्रदीप त्रिपाठी, नरेंद्र कडंकी, संजय रसिया, अशोक, संजीव, अनुराग चौबे, संतोष साहू, राजेश जैन, गिरीश पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं जिला बार एसोसिएशन ने बार भवन में महामंत्री शंभूदयाल शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्घांजलि दी। इस दौरान रमेश कुशवाहा एड, राजीव चौधरी, दर्शन बड़ौनियां, राजेंद्र कुमार, मानवेंद्र सिंह, दिलीप त्रिपाठी, सुदेश नायक, ब्रजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वही लोक निर्माण विभाग कार्यालय प्रांगण में भी श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी स्टाफ मौजूद रहा। बुंदेलखंड विकलांग फाउंडेशन ने शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। बालकिशन प्रजापति आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं जिला मुस्लिम एसोसिएशन व उर्स कमेटी हजरत बाबा सदनशाह की एक संयुक्त बैठक सदनशाह मजार प्रांगण में हुई। जिसमें आतंकी घटना की निंदा की है। इस मौके पर सदर असलम कुरैसी, सरफराज खां, हमीदा खां, हाजी साबिर अली, समीर चौबे एड, कमरुद्दीन खां, रमजानी, मुश्तफा खान आदि मौजूद रहे। वहीं हिंदू युवा वाहिनी ने हमले का विरोध किया। इस दौरान देवेंद्र पटेल, मनोज शुक्ला, भानू चौबे, अनुपम सिन्हा, जितेंद्र परमार, मनीष रावत, राजकुुमार पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं जन सत्ता दल लोकतांत्रिक ने  भी सैनिकों को श्रद्घांजलि दी। वहीं विश्व हिंदू परिषद व संयुक्त कुशवाहा समाज ने भी शहादत को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामज्योति कुशवाहा, श्यामाकांत , राजू, ओमकार, मुकेश रजक आदि मौजूद रहे।  जिला अस्पताल में जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएमएस डा. एस के वासवानी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं ग्राम ननौरा में तारा अक्षर केन्द्र मे पढ रही नवसाक्षर महिलाओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed