{"_id":"6828d695c3eb4aba240864d6","slug":"a-youth-was-arrested-for-riding-a-bike-with-a-fake-number-plate-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-135320-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किस्त जमा न कर पाने पर फाइनेंस कंपनी बाइक न खींच ले जाए, इसलिए असली के स्थान पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए था।
जाखलौन थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम धौर्रा के पास नारायणी नदी भारौन पाली खेड़ा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से एक युवक आया। पुलिस ने उसे रोक लिया। बाइक पर लगी नंबर प्लेट को ई-चालान एप्लीकेशन पर चेक किया तो वह फर्जी पाई गई। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने अपना नाम दिनेश सेन उर्फ दीनू निवासी ग्राम बरखाना डोंगरा थाना मुंगावली जनपद अशोकनगर मध्य प्रदेश, हाल निवासी पानी की टंकी के पास धौर्रा थाना जाखलौन बताया।
आरोपी ने बताया कि उसने उक्त बाइक को लोन पर लिया था। इसकी किस्त समय पर जमा नहीं कर पा रहा था। फाइनेंस कंपनी लगातार उससे संपर्क कर लोन की किस्त जमा करने को कह रही थी। किस्त जमा न करने पर बाइक रख लेने की बात कही गई थी। बाइक जाने के डर के कारण उसने सही नंबर प्लेट के स्थान पर फर्जी लगा ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।