फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man who had come to buy pesticides died after being hit by an unknown vehicle

Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कीटनाशक दवा लेने आए युवक की मौत

Sat, 30 Aug 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to buy pesticides died after being hit by an unknown vehicle
- झांसी-सागर हाईवे-44 पर ग्राम गौना-नाराहट के मध्य हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त ग्राम झरावटा निवासी करिया उर्फ प्रकाश के रूप में हुई। वह बृहस्पतिवार की शाम को घर से फसल में डालने के लिए कीटनाशक दवा खरीदने के लिए बाइक से आ रहा था।

मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की रात को 27 वर्षीय एक अज्ञात युवक को घायलावस्था में भर्ती कराया गया था। वह हाईवे पर सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम झरावटा निवासी करिया उर्फ प्रकाश (27) पुत्र गल्ली के रूप में परिजनों ने की। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को करिया घर से फसल में डालने के लिए कीटनाशक दवा खरीदने के लिए बाइक से ललितपुर के लिए निकला था। लेकिन रात को वापस नहीं आया। रिश्तेदारी में रुकने की बात परिजनों ने समझी थी। शुक्रवार की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि हाईवे पर ग्राम गौना-नाराहट के बीच उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था और इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। सूचना पर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। मृतक तीन भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र हैं। वह दो एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed