फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man was killed by attacking him with a stick in a drinking dispute

Lalitpur News: शराब पीने के विवाद में लाठी से हमला कर युवक की हत्या

Sun, 25 May 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed by attacking him with a stick in a drinking dispute
तालबेहट। घर के दरवाजे पर शराब पीने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। पड़ोसी युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम बम्हौरीसर निवासी संतोष (35) और पारीक्षत का मकान आसपास है। शुक्रवार रात में शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पारीक्षत पक्ष के लोगों ने संतोष पर लाठियों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। वह भी घायल हो गई। संतोष को आनन फानन तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ तालबेहट अभय नारायण राय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

0000
पीड़ित पक्ष ने लगाया कई लोगों पर मारपीट का आरोप
शनिवार सुबह 35-40 लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि पारीक्षत और उसके भाइयों ने मारपीट कर संतोष की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने लोगों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के परिजन वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
इकलौते पुत्र की हत्या से घर में कोहराम
इकलौते पुत्र संतोष की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। लोगों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी का हाल सबसे बुरा है। वह पति की याद में बेसुध हो जा रही है। संतोष के चार पुत्रियां और एक पुत्र है।

000
इस तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक संतोष के पिता किशन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की रात संतोष घर पर था, तभी गांव का पारीक्षत उसके पुत्र को गाली देते हुए आया और घर से बाहर बुलाया। पारीक्षत ने संतोष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर गया। बचाने आई संतोष की मां से भी आरोपी ने मारपीट की। संतोष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पारीक्षत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
------

दो युवक शराब के दौरान आपस में झगड़ा करने लगे, जिसमें एक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
- अभय नारायण राय, सीओ तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed