फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man was bitten by a snake while sleeping in his room, resulting in his death.

Lalitpur News: कमरे में सोते समय सांप ने युवक को डसा, मौत

Thu, 02 Jul 2026 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A young man was bitten by a snake while sleeping in his room, resulting in his death.
कडेसरा कलां/तालवेहट। विकास खंड तालबेहट के ग्राम कडे़सरा कला के मजरा क्वाटरन निवासी युवक को मंगलवार की रात काे सोते समय सांप ने डस लिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 26 वर्षीय लक्ष्मण सहरिया मंगलवार की रात को अपने घर के अंदर कमरे की फर्श पर अपने परिवार के साथ सो रहे था। सुबह करीब 4:00 बजे लक्ष्मण सहरिया की जांघ में सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान लक्ष्मण की मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। एसडीएम तालबेहट अभिजीत सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। मृतक के परिजनों को जो भी आर्थिक सहायता देय होगी उनको दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed