{"_id":"5f4008478ebc3e3cf4397b75","slug":"a-women-dead-for-current-lalitpur-news-jhs1743549122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर चारा काटने गई महिला की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर चारा काटने गई महिला की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम पारौल में खेत पर चारा काटने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नाराहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पारौल निवासी सरस्वती देवी (35 वर्ष) पत्नी दिनेश कुमार प्रजापति शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी जेठानी के साथ खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। रास्ते में ही एक खेत में तार फैंसिंग लगी थी और बिजली का तार भी वहां पड़ा हुआ था। इसी दौरान जब महिला ने तार फैंसिंग को छूते हुए आगे निकलना चाहा, लेकिन तार छूते ही उसे करंट लग गया और वह चीखते हुए वहीं गिर पड़ी। यह देख पीछे आ रही जेठानी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसकी आवाज सुनकर आसपास
के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद विभाग से बिजली बंद कराई गई। इसके बाद महिला को उठाकर पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर नाराहट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि महिला की चार पुत्रियां हैं, जिनमें सबसे छोटी पुत्री मात्र छह माह की है।