फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   a woman jumped into a well with three children In Jakhaura area of Lalitpur children died

तीन मौतों की वजह एक मां: पति से विवाद पर बच्चों संग कुएं में कूदी महिला, पर खुद रातभर पत्थर से लटकी रही और डूब गए मासूम

Tue, 12 Jul 2022 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Jul 2022 09:55 PM IST
सार

ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में पति से विवाद के बाद महिला गुस्से में अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई, लेकिन महिला की जान बच गई। महिला कुएं में एक पत्थर को पकड़कर बच गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
a woman jumped into a well with three children In Jakhaura area of Lalitpur children died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति से हुए विवाद के बाद गुस्साई महिला सोमवार की रात जखौरा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में स्थित कुएं में अपने तीन बच्चों को लेकर कूद गई। पानी में डूबने से तीनों मासूमों की मौत हो गई, जबकि महिला कुएं में निकले एक पत्थर को पकड़े रातभर टंगी रही। सुबह चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उसे कुएं से जिंदा बाहर निकाल लिया। जेठ की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला से पूछताछ की जा रही है। एसपी निखिल पाठक ने मौके का मुआयना कर घटना की जानकारी की।

विज्ञापन

सोमवार की रात गांव मुहारा मजरा सेहनवारा निवासी राजकुमारी (28) ने अपने पति चंद्रभान कुशवाहा से सुबह मंदिर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। झगड़े के बाद पति सो गया, जबकि राजकुमारी अपने बच्चों ज्योति (7), राखी (5) और सूर्यांश (2) को लेकर घर से निकल गई। वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत पर बने कुएं में तीनों बच्चों को लेकर कूद गई। कुएं में पानी अधिक होने के कारण बच्चे डूब गए, जबकि राजकुमारी एक पत्थर को पकड़कर लटकी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब चार बजे घर के अन्य लोग खेत पर जा रहे थे। तभी रास्ते में खेत पर स्थित कुएं के अंदर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वे लोग कुएं के पास पहुंचे। कुएं से राजकुमारी मदद की गुहार लगा रही थी। किसी तरह राजकुमारी को कुएं से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

कुएं से बाहर आने के बाद राजकुमारी ने बच्चों सहित कुएं में कूदने की बात बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद बच्चों के शव कुएं से बाहर निकलवाए। जेठ नत्थू की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

महिला से की जा रही है पूछताछ-एसपी
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक का कहना है कि थाना जखौरा के गांव मुहारा में महिला पारिवारिक कलह के चलते अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई थी। बच्चों की मौत गई है। वहीं महिला की जान बच गई। महिला से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed