{"_id":"697a5de31593d60d8f0b37e7","slug":"a-villager-who-went-to-guard-his-farm-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150695-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर रखवाली करने गए ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर रखवाली करने गए ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
- परिजनों ने बिजली की चपेट में आने से मौत होने को बताया कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर फसल की रखवाली करने गए थाना नाराहट क्षेत्र के डोंगराकलां गांव के 32 वर्षीय धर्मेंद्र का शव खेत पर मिला। परिजनों ने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत होने की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।मृतक के चाचा अमर सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात को घर से खाना खाने के बाद खेत पर फसल की रखवाली करने को गया था। रात को खेत पर ट्यूवबेल के समीप बनी झोपड़ी के बाहर आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में वहां मौजूद धर्मेंद्र आ गया और उसकी मौत हो गई। इधर, बुधवार की सुबह जब धर्मेंद्र देर तक घर लौटकर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई और वह खेत पर पहुंचे। यहां खेत पर ट्यूवबेल के समीप बनी झोपड़ी के समीप धर्मेंद्र का शव पड़ा मिला। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। वह खेती-किसानी करता था। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।