{"_id":"5f2af9838ebc3eabeb6b2a4e","slug":"a-villager-dead-body-hang-suspence-murder-lalitpur-news-jhs1731904187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर पर लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर पर लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम सीरौनकलां में खेत पर महुआ के पेड़ पर एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम सीरोनकलां निवासी वीरेंद्र (18) पुत्र रमेश लोधी मंगलवार की दोपहर को करीब दो बजे अपने खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी और वीरेंद्र वहां से लापता गया हो गया। देर शाम को उसका शव थोड़ी दूर स्थित गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में महुआ के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी थाना जखौरा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पेड़ से उतारकर जरूरी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के चाचा वीर सिंह ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती करता था। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियां आत्महत्या की ओर इशारा नहीं करती। मृतक का मोबाइल जमीन पर पड़ा हुआ था। पास में ही किसी दूसरे व्यक्ति की लाल रंग की तौलिया पड़ी थी। उन्होंने बताया कि भतीजे वीरेंद्र के साथ छह माह पूर्व कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया था और अभी भी उसके पैर पूरी तरह से ठीक नहीं हुए थे। उसकी शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीर सिंह ने भतीजे की मृत्यु को संदिग्ध बताया है।
ग्राम सीरोनकलां में बारिश के दौरान वीरेंद्र पुत्र रमेश लोधी ने पेड़ पर फांसी लगा ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उस मामले में आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। यदि कोई शिकायती पत्र आता है, तो कार्रवाई की जाएगी। - अवध नारायण पांडे, थानाध्यक्ष, जखौरा