{"_id":"694c398486c1659d1a07c46c","slug":"a-teenage-girl-traumatized-by-rape-and-blackmail-consumed-poison-and-has-been-referred-to-a-hospital-in-jhansi-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-148525-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से आहत किशोरी ने किया विषाक्त का सेवन, झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से आहत किशोरी ने किया विषाक्त का सेवन, झांसी रेफर
विज्ञापन
दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है आरोपी युवक, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/बानपुर। दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से आहत किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना बानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। इसी दौरान गांव के दूसरे समुदाय के एक युवक ने मोबाइल फोन से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी द्वारा किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी अवसाद में चली गई।
बुधवार को किशोरी ने घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे तत्काल कस्बा बानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला अस्पताल और वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
0000000000000
जिला पंचायत सदस्य ने की कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर बुधवार को नाराहट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा करीब 50 लोगों के साथ बानपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
टीकमगढ़ में आरोपी पर हुई कार्रवाई
बानपुर पुलिस के अनुसार, मंगलवार को टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में आरोपी युवक एक अन्य लड़की के साथ होटल में पकड़ा गया था। सूचना पर पहुंची टीकमगढ़ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। फिलहाल आरोपी वहीं निरुद्ध है। बानपुर पुलिस उसके रिमांड की प्रक्रिया में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी टीकमगढ़ जेल में निरुद्ध है, उसका रिमांड लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक