{"_id":"69025eb9355b78063d0b019d","slug":"a-speeding-thar-truck-carrying-liquor-from-madhya-pradesh-hit-cattle-and-entered-a-field-lalitpur-news-c-131-1-ltp1013-145180-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मध्यप्रदेश से शराब लेकर आ रही तेज रफ्तार थार ने गोवंशों को मारी टक्कर, खेत में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मध्यप्रदेश से शराब लेकर आ रही तेज रफ्तार थार ने गोवंशों को मारी टक्कर, खेत में घुसी
विज्ञापन
महरौनी के ग्राम किसरदा के पास हुई घटना, गोसेवकों ने पकड़ा, पुलिस ने वाहन किया सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। मध्यप्रदेश से शराब लेकर आ रही तेज रफ्तार थार ने पांच गोवंशों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर गोसेवकों ने गाड़ी का पीछा कर रोकने की कोशिश की लेकिन अनियंत्रित गाड़ी ग्राम किसरदा के निकट एक खेत में घुस गई। पीछा कर रहे गोसेवकों को गाड़ी में शराब की पेटियां मिली। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गाड़ी को सीज कर शराब की पेटियां कब्जे में ले ली।
बुधवार सुबह काली थार कार सागर की ओर से मड़ावरा के रास्ते आ रही थी। ग्राम संतवासा में कार ने सड़क पर मौजूद गोवंशों को टक्कर मार दी और वहां से भाग निकली। लोगों ने गोवंशों का उपचार कराया। सूचना मिलते ही गो सेवा समिति के सदस्य मयंक सैन और आशीष साहू महरौनी के इंदिरा चौराहे के पास पहुंची गाड़ी को अन्य साथियों के साथ रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और महरौनी होते हुए ललितपुर की ओर भागने लगा। ग्राम किसरदा के पास कर गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। मौके से चालक भाग गया। गोसेवकों ने देखा कि कार में मध्य प्रदेश निर्मित शराब की पेटियां रखी मिलीं। इस दौरान महरौनी चौकी इंचार्ज निखिल मलिक मौके पर मौजूद रहे। महरौनी कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि थार गाड़ी में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब बरामद हुई है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।