फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A report was filed against the accused for raping her after taking her to a hotel.

Lalitpur News: होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against the accused for raping her after taking her to a hotel.

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। लड़की को बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की रकम मांगने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया था।



शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बछरावनी निवासी दीपेश उर्फ लकी परिहार का उसके घर आना-जाना था। दीपेश ने उसकी पुत्री को अपनी बातों से बहला फुसला लिया और जब वह कॉलेज जाती तो रास्ते में परेशान करता था। दीपेश ने उसकी पुत्री को 11 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे फोन करके कहीं घूमने की बात कहकर बुलाया। मना किया तो दीपेश ने मारने की धमकी दी। धमकी के डर से उसकी पुत्री चली गई। दीपेश उसकी पुत्री को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में यह कहते हुए ले गया कि कुछ खाते-पीते हैं। इसके बाद घर चली जाना। पुत्री आरोपी दीपेश की बातों में आ गई और होटल के अंदर चली गई। यहां दीपेश ने पूर्व से कमरा बुक कर रखा था। होटल के कमरे में दीपेश ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो बना लिए। जबकि उसकी पुत्री ऐसा करने के लिए मना करती रही। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि इस संबंध में किसी को बताया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। दीपेश की धमकी से उसकी पुत्री डर गई और परिजनों को कुछ नहीं बताया। इस दौरान दीपेश उसकी पुत्री को फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर परेशान करता रहा। कुछ दिनों से उदास व परेशान रहने का कारण जब उसने पूछा तो पुत्री ने पूरी घटना बताई। 24 नवंबर की रात 10 बजे उसने दीपेश को फोन लगाया और पूछा कि उसने उसकी पुत्री के साथ ऐसा क्यो किया तो वह बौखला गया। गाली देकर पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर होटल में बनाई वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पैसे नहीं मिलने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


---------



रिश्तेदार महिला से भी मांगे बीस हजार

तहरीर में यह भी बताया कि दीपेश जहां उसकी पुत्री को परेशान कर रहा था और शादी न होने देने की धमकी दे रहा है तो उसकी भाभी से भी 20 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसके पति की पिटाई कर जान से मारकर फिकवा देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------

तांत्रिक से पुत्री को वश में करवाने की कही थी पिता से बात



पीड़िता की मां द्वारा यह भी आरोप लगाए गए कि दीपेश ने किसी तांत्रिक से उसकी पुत्री को वश में करने की बात कही थी। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग उसके पति के मोबाइल में सेव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed