{"_id":"665d0048b6b2eed58b0286c6","slug":"a-positive-b-negative-and-ab-negative-blood-groups-are-eliminated-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-115638-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ए पॉजिटिव, बी निगेटिव और एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ए पॉजिटिव, बी निगेटिव और एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त खत्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। 300 यूनिट की क्षमता वाले ब्लड बैंक में महज 29 यूनिट ब्लड शेष रह गया है। ए पॉजिटिव, बी निगेटिव व एबी निगेटिव ग्रुप के यूनिट की संख्या शून्य हो गई है। ओ निगेटिव का एक यूनिट तो ए निगेटिव व बी पाॅजिटिव का भी दो-दो यूनिट सहित कुल 29 यूनिट का स्टाक रह गया है। जिम्मेदारों का कहना है कि गर्मी के चलते डोनर नहीं आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) के रक्तकोष में लंबे समय से खून की कमी है। बीते माह के पहले शिविर लगने से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब दो दिन से खून का अकाल है। रक्तकोष में महज 29 यूनिट रक्त ही शेष है। वह भी कई ग्रुप का रक्त नहीं है। आंकड़ों के अनुसार ए पॉजिटिव, बी निगेटिव, एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं है। एबी पॉजिटिव का दस तो ओ पॉजिटिव का 14 यूनिट रक्त बचा है। ए पॉजिटिव, बी निगेटिव, एबी निगेटिव ग्रुप की आवश्यकता वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। कई मरीजों को तो दो से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
-- -
रक्तकोष की स्थिति
रक्त ग्रुप - यूनिट संख्या
ए पाॅजिटिव - 00
बी निगेटिव - 00
एबी निगेटिव - 00
ओ निगेटिव - 01
ए निगेटिव - 02
बी पॉजिटिव - 02
एबी पॉजिटिव - 10
ओ पॉजिटिव - 14
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कुल यूनिट - 29
-- -
रक्तदान करने से नहीं होती कोई समस्या
रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। वर्तमान में तीन ग्रुप के रक्त नहीं हैं। शिविर लगवाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. एमएस राजपूत, प्रभारी ब्लड बैंक जिला अस्पताल