{"_id":"67f21ad89f2f04590906abfd","slug":"a-pickup-vehicle-collided-with-a-bike-two-youths-died-in-the-accident-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur Accident: पिकअप वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur Accident: पिकअप वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की हुई मौत
Sun, 06 Apr 2025 11:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:40 AM IST
सार
ग्राम कडे़सरा कलां राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पवा साइन बोर्ड के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्राम कडे़सरा कलां राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पवा साइन बोर्ड के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप ललितपुर से टमाटर लेकर झांसी जा रही थी। जब वह सुबह करीब 8:30 बजे पवा साइनबोर्ड के आगे पहुंची तो अचानक उसका अगला टायर फट गया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाडर फांदती हुई दूसरी तरफ जा रही बाइक को टक्कर मारते हुए रेलिंग से टकराकर पलट गई। पिकअप पलटते ही चालक मौके से भाग गया। हादसे होते ही आसपास लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने के पहले ही दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार भरतदास शर्मा पुत्र गरीबदास एवं शशि राजा पुत्र साहब सिंह दोनों निवासी बड़ौदाडाग थाना वार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप के पलटते ही पिकप में भरी टमाटर की केरेटें चारों तरफ फैल गई। केरेटों में भरे टमाटर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारों तरफ फैल गई। जिससे रोड पर टमाटर ही टमाटर नजर आए।
विज्ञापन