फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A people Hanging sucide

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
A people Hanging sucide
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाखरौन में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक के काम में साझेदारों द्वारा की गई मारपीट से तंग आकर फांसी लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम खाखरौन निवासी दिनेश (28 वर्ष) पुत्र जानकी अहिरवार बीते रोज बृहस्पतिवार को सागर से लौटकर आया और गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपने साझेदारी वाले मछली पालन केंद्र की खदान पर पहुंचा और वापस मकान पर लौटने के बाद अंदर से कमरा बंद करके उसने छत के कुंदे पर साड़ी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी ने अपने देवर से बच्चों के कपड़े कमरे से लेकर आने के लिए कहा। इस पर उसका देवर जब कमरा खोलने लगा तो कमरा अंदर से बंद मिला। उसने काफी आवाज लगाई, लेकिन जब दिनेश ने कमरा नहीं खोला तो उसे शंका होने पर अन्य परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो उसका भाई मृत अवस्था में पड़ा था और उसके गले में साड़ी का फंदा बंधा हुआ था। अन्य पड़ोसियों ने भी आकर देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक दिनेश के भाई राजेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भाई दिनेश बीते नौ जनवरी को मछली केंद्र की खदान पर गया था, जहां गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया और उसके भाई को लाठियों से पीटा। इसके बाद उसका भाई घर आया और उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed