फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A old man sucide

पत्नी की मौत के गम में वृद्ध ने फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान

Fri, 12 Jun 2020 07:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
A old man sucide
फांसी - फोटो : ?????
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में एक वृद्ध ने अपनी पत्नी की मौत के गम में बृहस्पतिवार को घर के पास स्थित बाड़े में एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पुत्र बहादुर सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां की एक माह पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही उसके पिता विजय सिंह (70 वर्ष) गुमसुम से रहने लगे थे। उन्हें काफी समझाया बुझाया भी पर उनके दिल से सदमा नहीं निकला। बृहस्पतिवार की सुबह वह घूमने की बात कहकर घर से निकले थे, इसके बाद वह घर वापिस नहीं लौटे, काफी देर तक वापिस न आने पर सभी ने उनकी खोजबीन भी की, पर कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे मकान के पास ही स्थित बाड़े में जाकर देखा तो लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। विजय सिंह का शव एक पेड़ पर रस्सी के फंदा पर लटक रहा था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed