फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A motorcyclist who was on his way to the market to buy fertilizer died after being hit by an unknown vehicle.

Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से खाद लेने बाजार आ रहे बाइक चालक की मौत

Sat, 27 Dec 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A motorcyclist who was on his way to the market to buy fertilizer died after being hit by an unknown vehicle.
- महरौनी क्षेत्र के ग्राम खितवांस के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खाद लेने के लिए घर से बाजार आ रहे महरौनी क्षेत्र के सिलावन गांव में रहने वाले कैलाश (55) की बाइक को ग्राम खितवांस के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र हेमंत ने बताया कि उसके पिता कैलाश के नाम करीब 60 डिसमिल जमीन है। जिस पर वह खेती किसानी करते थे। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे अपनी बाइक से फसल में छिड़कने के लिए खाद खरीदने को ललितपुर आ रहे थे। अभी वह ग्राम खितवांस के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए थे। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई-एक बहन में छोटा था और उसके तीन पुत्र हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed