{"_id":"691b748e31d84986a50182cf","slug":"a-loud-roar-against-illicit-liquor-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-146302-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कच्ची शराब के खिलाफ भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कच्ची शराब के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन
महिलाएं बोलीं - शराब पीकर घर में करते हैं कलह, बेच दे रहे घर का सामान और अनाज
एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गांव में कच्ची और अवैध रूप से बिक रही शराब के विरोध में सोमवार को 50 से अधिक महिलाएं पुलिस कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर गांव में कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की। कहा कि गांव में 24 घंटे बिक रही शराब से गांववाले इसे पी रहे हैं। इसके चलते उनके घरों में कलह हो रहा है। शराब के लिए घर का सामान और अनाज तक लोग बेच दे रहे हैं।
थाना जाखलौन के ग्राम बम्होरीकलां की महिलाएं सोमवार की दोपहर पुलिस कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने एसपी को बताया कि उनके गांव में कुछ लोग खुलेआम अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। महिलाओं ने शिकायत की कि शराब पीने से उनके पति और बेटे बीमार हो रहे हैं, और कई लोग शराब के लिए घर का सामान तक बेच दे रहे हैं। जब भी वे शराब बिक्री का विरोध करती हैं तो शराब बिक्री करने वाले उन्हें धमकी देते हैं। महिलाओं ने स्थानीय पुलिसकर्मियों पर अवैध रूप से शराब बेचने वालों से मिलीभगत करने का आरोप लगाया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने महिलाओं की शिकायत पर थाना जाखलौन पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।