फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A glimpse of the culture of Haryana, Punjab and Madhya Pradesh will be seen in Jagannath Rath

Lalitpur News: जगन्नाथ रथ में दिखेगी हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश की संस्कृति की झलक

Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the culture of Haryana, Punjab and Madhya Pradesh will be seen in Jagannath Rath
ललितपुर। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में इस बार वृंदावन, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाई देगी। 27 जून निकलने वाली रथयात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति ने बैठक में तैयारियों के लिए पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस बार रथयात्रा के दौरान नगर को जगन्नाथ धाम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष राजीव बबेले ने कहा कि इस्कॉन मंदिर वृंदावन के भक्तों का संकीर्तन मंडल, अशोक डोंगरा सांस्कृतिक दल हरियाणा और पंजाब का राधा-कृष्ण भक्ति नृत्य, भगवान शंकर का नृत्य, उज्जैन महाकाल परिवार के ढोल ताशे और भीषण गर्जना करने वाली बंदूकें, बुंदेली छटा को प्रदर्शित करतीं मध्यप्रदेश के ढपला, रमतूला, कल्यानपुरा का सैरा नृत्य, दिल दिल घोड़ी आदि रथयात्रा में अपना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जगदीश मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधांशु शेखर हुंडैत ने बताया कि सभी मंदिरों से महंत गर्भगृह से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलभद्र की प्रतिमा रथों पर स्थापित कराएंगे। नगर को सजाने, रथयात्रा पर भारी पुष्पवर्षा, यात्रा के समापन पर वैदिक विद्वत परिषद द्वारा भव्य एवं दिव्य आरती की जाएगी। नगरवासियों से अपील की गई कि रथयात्रा के दौरान वे सब अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं बलभद्रजी का पूजन, आरती और स्वागत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, प्रदीप चौबे, बृजेश चतुर्वेदी, उदित रावत, गोविंद व्यास, अभय पारौल, पवन शास्त्री, धर्मेंद्र रावत, हरविंदर सलूजा, बीके सरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed