{"_id":"65eb740e2892fe84f10b7934","slug":"a-dozen-homeopathy-hospitals-became-ayushman-arogya-mandir-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111529-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: होम्योपैथी के एक दर्जन अस्पताल बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: होम्योपैथी के एक दर्जन अस्पताल बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
ललितपुर। होम्योपैथी अस्पतालों से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में 12 होम्योपैथिक चिकित्सालयों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर) के रूप में विकसित किया गया है। इनका लोकार्पण बीते दिनों किया जा चुका है। अब इन ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
होम्योपैथिक अस्पतालों में सीमित संसाधन होने के कारण प्रतिदिन 40 से 50 मरीज ही आ रहे थे। शासन ने लोगों का रुझान इन चिकित्सालयों की ओर बढ़ाने के लिए नई सुविधाएं व संसाधन युक्त बनाने की तैयारी की है। अस्पताल में इलाज के साथ योग भी कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक अस्पताल में योग प्रशिक्षक की नियुक्ति की गई है। 12 होम्योपैथिक चिकित्सालयों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर) के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।
-- -
ये अस्पताल बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर
थनवारा, पूराबिरधा, गेवरा, भुचेरा, देवरान, भावनी, बुरागांव, बंट, बालाबेहट, खितवांस, कारीटोरन, भीकमपुर।
-- -
अस्पताल परिसर में होगा हर्बल गार्डन
इन 12 अस्पतालों में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर बनाए जाने के साथ ही परिसर में हर्बल गार्डन बनाए गए हैं। इनमें एलोवेरा, हरसिंगार, तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, शतावरी, नीम जैसे औषधीय पौधे लगे हैं। इन पौधों से मरीजों व तीमारदारों को औषधियों पौधों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
--
12 होम्योपैथी अस्पतालों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया गया है। यहां मरीजों को उपचार के साथ ही योगाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही औषधीय पौधों की जानकारी मिलेगी।- डॉ. रामशपथ, जिला होम्योपैथिक अधिकारी