{"_id":"6664d8dd67d3b75647094134","slug":"a-concrete-ghat-will-be-built-near-kanchandham-located-on-the-shahzad-river-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-115898-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहजाद नदी स्थित कंचनधाम के पास बनेगा पक्का घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहजाद नदी स्थित कंचनधाम के पास बनेगा पक्का घाट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहजाद नदी के किनारे प्राचीन स्थल कंचन धाम मंदिर है। यहां नदी के किनारे घाट के निर्माण के लिए नगर पालिका कार्ययोजना तैयार कर रहा है, जिससे यहां पूजा अर्चना करने वाले लोगों को असुविधा न हो।
नगर में विकास योजनाओं का कार्य तेजी से चल रहा है। विशेष ध्यान जल संरक्षण व सौंदर्यीकरण पर है। एक कार्ययोजना कंचनधाम से शहजाद नदी के ऊपर घाट निर्माण का तैयार किया जा रहा है। यहां हनुमानजी का प्राचीन मंदिर है, साथ ही इसके बगल से बहने वाली नदी मनोरम छटा बिखरेती है। प्राचीन स्थल व शहर के समीप होने पर विशेष अवसरों पर लोग यहां पूजा अर्चना करते हैं। कार्तिक माह में महिलाएं यहां स्नान व पूजा-अर्चना करती हैं। पितृपक्ष में लोग लगातार 16 दिनों तक पूजा पाठ करने आते हैं। यहां पक्का घाट निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कंचन घाट का निरीक्षण किया गया, यहां शहजाद नदी पर घाट निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर बोर्ड के सामने रखी जाएगी।
राघवेंद्र शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ललितपुर।