फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A case of abetment to suicide has been registered against one of the accused in the case of businessman's death.

व्यापारी की मौत में आरोपी पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Nov 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
A case of abetment to suicide has been registered against one of the accused in the case of businessman's death.
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत कपड़ा व्यापारी द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में थाना पाली पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा पाली के मोहल्ला हजारिया वार्ड निवासी गुणमाला जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 28 नवंबर को वह अपने पति की मैन मार्केट स्थित दुकान पर दोपहर को खाना पहुंची थी। इस दौरान उसके पति को पाली निवासी काशीराम चौरसिया भद्दी व अश्लील गालियां देकर एक लाख की अवैध मांग कर रहा था। उसके पति ने कहा कि वह पहले ही धमकी व नाजायज दबाव डालकर उससे चार लाख रुपये ले चुका है। अब फिर से एक लाख की मांग कर रहा है, लेकिन अब वह उसे रुपये नहीं देगा। जिस पर काशीराम कहने लगा कि रुपये नहीं देगा तो वह उसे बर्बाद कर देगा। महिला ने बताया कि उसने भी आरोपी से पूछा कि वह किस बात के रुपये मांग रहे हो और इतना रुपया उसके पति से क्यों लिया। इसी बात पर वह उसके पति को गालियां देकर देख लेने की धमकी देने लगा। उसके साथ दुकान पर उसका बेटा संदीप व आनंद कुमार ने भी नाजायज धन मांगने कारण पूछा, तो वह धमकी देता हुआ चला गया। कुछ देर बाद उसका पति लघुशंका जाने की बात कहकर चले गए। काफी समय तक वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बाद मेंराव साहब की बगिया हनुमान मंदिर के पीछे वाले कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी परिजनों को मिली। पाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी काशीराम के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed