{"_id":"67f183ab3408a4537f081462","slug":"a-bridge-will-be-constructed-on-byana-nallah-near-budhebaba-mandir-with-a-cost-of-22-lakhs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-132811-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 22 लाख से बनेगा बूढ़ेबाबा मंदिर के पास ब्याना नाले पर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 22 लाख से बनेगा बूढ़ेबाबा मंदिर के पास ब्याना नाले पर पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। इलाइट चौराहा से रामनगर-खिरकापुरा हाईवे पर जल्द ही आवागमन की सुविधा होगी। नगर पालिका परिषद ने पुल के बाद अब इसके दोनों ओर सड़क (एप्रोच रोड) निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क बनने से लोगों को पांच किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना होगा।
रामनगर से होकर खिरकापुरा हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग पुल निर्माण के चलते बंद पड़ा है। खिरकापुरा, बड़ापुरा, रैदासपुरा, विष्णपुरा समेत आधा दर्जन मोहल्ला और सागर, टीकमगढ़ की ओर से इलाइट चौराहा आने-जाने वाले राहगीरों को पेरशानी हो रही है। इन्हें शहर में होकर निकलने पर दो और मन्नू पेट्रोल पंप होकर आने पर पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कारण पुल के दोनों ओर सड़क का निर्माण नहीं किया गया है।
नगर पालिका ने 22 लाख रुपये से पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। इसके साथ ही सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। मई तक कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
खिरकापुरा में बूढ़े बाबा मंदिर के पास ब्याना नाले पर पुल निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। मई तक सड़क का निर्माण पूर्ण कर दिया जाएगा।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी