फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A Bolero car overturned at Rajghat town in Lalitpur several injured in accident

Road Accident in Lalitpur: ललितपुर में बड़ा हादसा, कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में एक ही परिवार के दस लोग घायल

Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
सार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खड़ोबरा रहने वाली रामकली (65) अपने बहनोई के यहां शोक सभा में शामिल होने के लिए परिवार के साथ बोलेरो से मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के गांव पाड़री गईं हुईं थीं। रास्ते में कस्बा राजघाट के पास कार पलट गई। जिसमें दस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
A Bolero car overturned at Rajghat town in Lalitpur several injured in accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा राजघाट में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दस लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव खड़ोबरा निवासी रामकली (65) अपने बहनोई के यहां शोक सभा में शामिल होने के लिए अपनी जेठानी व बहुओं के साथ बोलेरो कार से मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के गांव पाड़री गईं हुई थी। शुक्रवार की शाम जब वह सभी वहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में वह कस्बा राजघाट के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे, तभी एक पिकप ने उनकी गाड़ी में कट मार दिया। जिससे बोलेरी चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे जाकर पलट गई। जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

ये हुए घायल
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में अनीता 40 पत्नी सुखदास, कौशिल्या 48 पत्नी मानसिंह, उर्मिला 50 पत्नी कमल सिंह, शांति 60 पत्नी प्रताप सिंह, अनीता 40 पत्नी सुल्तान, रामवती 38 पत्नी बादाम, विनीता 32 पत्नी बलवीर, नानक बाई 55 पत्नी जयराम निवासी गांव रोड़ा एवं कार चालक अभिषेक आदि घायल हो गए। हैं। 

ट्रक की टक्कर से टैक्सी में सवार महिला की मौत, आठ घायल

कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम टेटा जमालपुर के बीच झांसी की ओर जा रही एक ऑटो में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में एक महिला की मौत गई और चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बालक और एक बुजुर्ग को उपचार के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ग्राम टेटा व जमालपुर के मध्य सवारियां लेकर झांसी जा रही ऑटो में शुक्रवार की शाम को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई, जिससे उसमें सवार छह सवारिया गंभीर रूप से घायल हो गई। पीछे से आ रहे परिजन भी मौके पर पहुुंच गये और वह घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने थाना बार के ग्राम पुलवारा निवासी पूनम 26 पत्नी राजेश विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। 

जबकि पूनम की बेटी परी 08, बेटा ऋषभ 03, एवं 6 माह की बेटी बिट्टू के अलावा उसकी जेठानी अभिलाषा 30 पत्नी रवि, बुआ सास मीरा विश्वकर्मा 60 पति रामनाथ निवासी ग्राम ककड़ारी थाना तालबेहट, भांजा अनिरूद्ध 09 पुत्र मोतीलाल व भांजी सुहानी 13 पुत्री मोतीलाल निवासीगण रामपुर थाना तालबेहटऔर ऑटो चालक दीपक पुत्र हरीराम निवासी पड़ौरिया घायल हो गए।

चिकित्सकों ने छह माह की बिट्टू उर्फ आरोही और मीरा की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि पूनम व अभिलाषा अपने मायके झांसी जा रही थी,जबकि बुआ और भांजे, भांजी को उनके गांव तेरई फाटक उतरना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed