{"_id":"25-53939","slug":"Lalitpur-53939-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार दो लोगों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार दो लोगों को रौंदा, मौत
Lalitpur
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगरिया / ललितपुर। पाली थाना अंतर्गत ग्राम बंगरिया तिराहे पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन मोपेड सवार दो लोगों को रौंदते हुए निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
नाराहट अंतर्गत ग्राम कुलुवा निवासी बड़े राजा उर्फ लोकपाल (55 वर्ष) पुत्र भवानी सिंह एवं बच्ची लाल श्रीवास (55 वर्ष) पुत्र दुरजू मंगलवार को अमझराघाटी स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। शाम लगभग पांच बजे दोनों लूना मोपेड (यूपी 94 एल 5055) पर गांव की ओर रवाना हुए। मोपेड बच्चू चला रहा था। दोनों बंगरिया तिराहे के निकट ही पहुंच पाए थे कि मुख्यालय से सागर की ओर जा रहा भारी वाहन मोपेड सवार लोगों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना गंभीर था कि भारी वाहन के नीचे आकर मोपेड सवार लोग काफी दूर तक घिसटते चले गए थे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों से घटना की सूचना पाकर नाराहट क्षेत्राधिकारी रुकमणि वर्मा, पाली थानाध्यक्ष राकेश पटेल एवं नाराहट थानाध्यक्ष हाकिम सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर दोनों के क्षत विक्षत शव पड़े थे। क्षतिग्रस्त मोपेड भी पड़ी हुई थी। इसके अलावा काफी मात्रा में मटर फैली हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोपेड सवार लोगों को कुचलने वाले वाहन में मटर भरी होगी। वाहन की तलाश में पुलिस ने ललितपुर - सागर मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता नहीं चल सका था। पाली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस का दल सीमावर्ती मध्य प्रदेश की ओर कूच कर चुका था।