फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   111 हेक्टेयर में होगी औषधि की खेती

111 हेक्टेयर में होगी औषधि की खेती

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के 111 हेक्टेयर क्षेत्र में औषधीय खेती होगी। शासन ने राष्ट्रीय औषधीय पौध मिशन के अंतर्गत उद्यान विभाग को लक्ष्य निर्धारित करते हुए 16.48 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। इससे औषधीय खेती का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में औषधीय खेती की अपार संभावनाएं हैं। इसे ध्यान में रखकर शासन ने राष्ट्रीय औषधीय पौध मिशन के अंतर्गत कृषकों को आकर्षित करना प्रारंभ कर दिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजनांतर्गत तुलसी की खेती 41 हेक्टेयर, एलोवेरा की खेती 40 हेक्टेयर, सतावर की खेती 30 हेक्टेयर एवं सर्पगंधा की खेती भी इतने ही हेक्टेयर में किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। खास बात यह है कि इस योजना में चयनित कृषकों को अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत तुलसी पर छह हजार प्रति हेक्टेयर, एलोवेरा में 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर, सतावर में 9375 रुपये प्रति हेक्टेयर एवं सर्पगंधा में 23438 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान है। जिला उद्यान अधिकारी उदयवीर सिंह गौर ने बताया कि योजना के तहत जिन कृषकों का चयन किया जाएगा, उन कृषकों को औषधीय फसलों के बीज व पौधे स्वयं क्रय कर खेतों में लगाने होंगे। सत्यापन उपरांत अनुदान लाभार्थी के खाते में ई पेमेंट के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हो सकती वन समितियां शामिल
ललितपुर। योजना में वन समितियां भी शामिल हो सकती हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने 30 नवंबर तक इच्छुक कृषकों से आवेदन जमा करने को कहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed