फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सिर्फ दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

सिर्फ दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। खंड विकास कार्यालय स्थित सामुदायिक विकास भवन में आयोजित तहसील दिवस के दौरान कुल 63 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मात्र दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि हर हाल में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने कहा कि विभागीय अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर करें, जिससे समस्या का वास्तविक समाधान हो सके। उन्होंने तहसील दिवस में आए प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता धर्मेन्द्र पाठक, हरीशंकर सोनी के नेतृत्व में एक सैकड़ा कृषकों ने टेल तक पानी पहुंचाने की मांग जिलाधिकारी से की। डीएम ने अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई विभाग को टेल तक पानी पहुंचाने के लिए आदेशित किया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी एवं आशाराम तिवारी के नेतृत्व में पठा, सिंदवाहा, जरया, सिलावन, बैजनाथ, गुंदरापुर, चौकी सहित कई गांवों के किसानों ने समस्याएं गिनाई। इस तरह तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व के 18, पुलिस के 13, विकास के 5 एवं 27 प्रार्थना पत्र अन्य विभागों के रहे। इस मौके पर तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, डीएफओ वी के जैन, जिला विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम, कृषि उपनिदेशक हंसराज, जिला सेवा योजन अधिकारी चन्द्र चूड़ दुबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण अधिशाषी अभियन्ता आरसी पटैरिया, ग्रामीण अभियंत्रण अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिवेदी, प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी रुकमणि वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, पीएन दीक्षित, मंडी सचिव राजेश कुमार वर्मा, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी के एन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललितपुर में आए 34 प्रार्थना पत्र
ललितपुर। ललितपुर तहसील के सभाकक्ष में उपायुक्त श्रम रोजगार नरेंद्र देव द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व के दस एवं पुलिस के आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे। इस दौरान दैलवारा ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने नहर के पानी की समस्या को रखा। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय महामंत्री केहर सिंह ने भी किसानों की समस्याएं बताई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी पूनम निगम, नायब तहसीलदार अवधेश श्रीवास्तव सहित तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed