Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आश्रम के उत्तराधिकार को लेकर उठा विवाद

आश्रम के उत्तराधिकार को लेकर उठा विवाद

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सीतापाठ के महंत ब्रह्मलीन अमावश गिरी जी महाराज की इच्छाओं का अनादर किया जा रहा है, यह बात भानपुरा मठ के प्रभारी शंकराचार्य ज्ञानानंद तीर्थ उपाचार्य जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि महंत जी ने अपने जीवनकाल में मंदिर की जिम्मेदारी उनको सौंपकर वसीयतनामा लिखा था, इसके बाद भी दांपत्य जीवन जीने वाले एक व्यक्ति को महंत बनाकर हिंदू धर्म का अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीतापाठ मंदिर प्रांगण में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ज्ञानानंद तीर्थ ने बताया कि चार वर्ष पूर्व वह सीतापाठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करने के लिए आए थे। अमावश गिरी महाराज ने उनको दक्षिणा स्वरूप यह स्थान सौंप दिया था। इसके पश्चात 20 दिसंबर 2010 को विधिवत वसीयतनामा लिखकर उनको उत्तराधिकारी घोषित किया था। महाराज जी ने सिर्फ सीतापाठ की ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि केरखो, बंदरगुढ़ा व जलालाबाद स्थित मंदिरों का भी जिम्मा उन्हें सौंपा था। महंत जी ने इस संबंध में उनको अवगत कराया। चातुर्मास व दंडी स्वामी होने के कारण वह ब्रह्मलीन अमावश गिरी जी महाराज की समाधिशरण में भाग नहीं ले सके। अपने स्थान पर समाधिशरण में प्रतिनिधि भेजा था, जिससे यहां पर जबरन लिखा पढ़ी करा ली गई। आम जनमानस को भी धोखे में रखा जा रहा है। वह किसी भी विवाद में उलझना नहीं चाहते हैं, लेकिन अमावश गिरी जी महाराज की अंतिम इच्छा का पालन अवश्य कराया जाएगा। वह वसीयतनामा आदि अभिलेखों को प्रशासन के समक्ष रखकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। जिलाधिकारी से इस संबंध में मुलाकात की जाएगी और उनको पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बीते रोज उन पर हमले की साजिश रची जा रही थी, जिसके बाद वह बाहर आकर पेड़ के नीचे बैठ गए।
विज्ञापन


सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
ललितपुर। सीतापाठ मंदिर में उत्तराधिकार के विवाद को देखते हुए प्रशासन व पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। साधु संतों व श्रद्धालुओं से ज्यादा मंदिर प्रांगण में पुलिस कर्मी दिखाई दिए दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed