{"_id":"25-50531","slug":"Lalitpur-50531-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा: डीएम
Lalitpur
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संचालित योजनाओं के कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो जाने चाहिए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ओपी वर्मा ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना में संचालित विकास कार्य अतिशीघ्र पूर्ण गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण किए जाने चाहिए। अधिकारी निरीक्षण करके अभी से खामियां दूर करने में जुट जाएं। लाभार्थीपरक योजनाओं का भी जायजा लिया जाना चाहिए। कोई भी खामी पाए जाने पर उनको व संबंधित विभाग को अवगत कराया जाए ताकि कमियों को समय से दूर कराया जा सके। उन्होंने विद्युतीकरण, स्वच्छ पेयजल, तालाबों के जीणोद्धार कराए जाने के निर्देश दिए। गांवों में खराब सोलर लाइटों को तत्काल प्रभाव से बदल दिया जाए। शौचालय निर्माण की हकीकत से अवगत होने के लिए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को एक- एक गांव का निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।