फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   झमाझम बरसे बदरा, जगह- जगह जलभराव

झमाझम बरसे बदरा, जगह- जगह जलभराव

Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की रात से जनपद पर मेहरबान हुए इंद्र देवता की कृपा बुधवार को भी रही। झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। उमस व गर्मी से लोगों को राहत तो मिली पर नगर पालिका की लापरवाही के कारण लोगों को जबरदस्त जलभराव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मानसून लेट होने के कारण लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को दोपहर से लेकर देर रात्रि तक रुक- रुककर बारिश होती रही। बुधवार की सुबह भी आसमान में काले घने बादल छाए रहे। दोपहर लगभग एक बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। दो घंटे तक लगातार बारिश के पश्चात काफी देर तक रुक- रुककर रिमझिम फुहारें चलती रहीं, जिससे लोगों को गर्मी व उसम से राहत मिल गई। लेकिन, नगर पालिका परिषद अधिकारियों के सफाई को लेकर किए गए दावे जलभराव के सामने झूठे साबित हो गए। नाला व नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से मुख्य मार्गों पर भी कई फुट पानी भर गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने वाले मार्ग पर देर रात्रि तक जलभराव की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से मरीजों व तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोग पानी से बचकर निकलने के प्रयास में गिरकर चुटहिल भी हो गए। मुख्य तुवन मंदिर चौराहे पर भी घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। आफीसर्स हास्टल से सटे हुए मार्ग पर भी कई फुट पानी भर गया, इस कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गलियों का भी बुरा हाल रहा। आजादपुरा, तालाबपुरा, लक्ष्मीपुरा, नईबस्ती सहित विभिन्न मुहल्लों की गलियों में घुटनों तक पानी घंटों भरा रहा।
विज्ञापन

बुआई की जागी उम्मीद
ललितपुर। लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों को थोड़ी राहत पहुंचाई है। ग्रामीण इलाकों में किसान एक बार फिर से खरीफ फसल की बुआई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed