{"_id":"25-47938","slug":"Lalitpur-47938-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से बस्ट हो रहीं इनकमिंग लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से बस्ट हो रहीं इनकमिंग लाइनें
Lalitpur
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बारिश की शुरुआत होने के बाद भी उपभोक्ताओं व विद्युत कर्मियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ओवरलोड के चलते फाल्ट व तार टूटते ही इनकमिंग केबलें बस्ट हो रहीं हैं, इससे घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार रात कई स्थानों पर इस तरह के फाल्ट होने से आपूर्ति घंटों बाधित रही।
गर्मी की शुरुआत से लेकर अब तक उपभोक्ताओं के साथ विद्युत कर्मियों की समस्याएं कम नहीं हो रहीं हैं। ओवरलोडिंग सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। इससे ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ फाल्ट होने की घटनाएं कम नहीं हो रहीं हैं। अब बारिश के चलते तार टूटने की घटनाओं में भी इजाफा हो गया है। बृहस्पतिवार रात्रि 10.15 बजे फीडर नंबर पांच अंतर्गत विद्युत लाइन में फाल्ट आते ही रोड़ा से 33 केवीए बिजली ठप हो गई, इससे फीडर नंबर पांच के साथ चार प्रभावित रहा। 4 घंटे बाद बिजली आते ही ओवरलोड से इनकमिंग केबल बस्ट हो गई। इसको बदलने का काम किया गया। 2.50 बजे आपूर्ति सुचारू कर ली गई। 3 बजे फिर से ब्याना नाला के पास 11000 केवीए लाइन के दो तार टूट गए। तारों को बांधने के लिए फीडर नंबर 1, 4, 5 को बंद करना पड़ा। रात 11 बजे राजघाट फीडर अंतर्गत आईटीआई रेलवे क्रासिंग के पास 11000 केवीए लाइन का केबल बक्सा में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही रोड़ा से 66 केवीए की आपूर्ति बंद हो गई। 11.30 बजे रोड़ा से फिर से बिजली चालू कर दी गई। 12.15 बजे गल्ला मंडी पावर हाउस के पीछे देवगढ़ फीडर की लाइन में ब्लास्ट हो गया, इससे फीडर नंबर 1, 3, नेहरूनगर, देवगढ़ व राजघाट को सुबह 6.30 बजे बिजली दी जा सकी।
10 दिन से टूटी पड़ी हाइटेंशन लाइन
ललितपुर। विद्युत विभाग के अफसरों के ढीले रवैये के कारण ग्रामीणों तक सुचारू आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। बिरधा पावर हाउस से आने वाली हाइटेंशन लाइन 10 दिन से मैनवार के पास टूटी पड़ी है। शिकायत के बाद भी इसको जोड़ने का काम नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
डीएम ओपी वर्मा को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान ममता ने बताया कि मैनवार सहित मजरा रीछपुरा और अन्य गांवों को बिजली बिरधा 33 केवीए सब स्टेशन से पहुंचती है। मैनवार के पास ही हाइटेंशन लाइन के तार टूटे पड़े हैं। इनको जोड़ने के लिए विद्युत अफसरों को कई बार फोन किए गए, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। अनजान लोग व जानवर तार की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। मैनवार सहित अन्य गांव में भी 10 दिन से अंधेरा पसरा है। उन्होंने तार जोड़कर गांव में सुचारू आपूर्ति पहुंचाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर ग्राम प्रधान ममता, किस्सू पाल, हरीश प्रजापति, बालचंद्र कुशवाहा, हुकुम सिंह यादव, मोहन प्रजापति, हरिचंद्र पाल, श्रीपत आदि के हस्ताक्षर हैं।