{"_id":"25-47935","slug":"Lalitpur-47935-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सफाई कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सफाई कर्मियों का रोका वेतन
Lalitpur
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बारिश के दौरान जलभराव से होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्रामीण इलाकों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने पांच सफाई कर्मियों के खिलाफ न केवल वेतन रोकने की कार्रवाई की बल्कि शिथिलता पर एडीओ पंचायत को चेतावनी पत्र भी जारी किया है।
बीते दिनों जिला पंचायत राज अधिकारी डीआर कुशवाहा ने बारिश के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों की सफाई व्यवस्था का रोस्टर जारी किया था। उन्होंने समय- समय पर निरीक्षण की जिम्मेदारी एडीओ को सौंपी थी। शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई व्यवस्था की नब्ज टटोलने के लिए ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। वह सबसे पहले डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम जिजयावन गए, यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे मिले, वहीं नालियां बजबजाती हुई पाई गईं। इस पर उन्होंने सफाई कर्मी प्रभु दयाल व मालती वाल्मीकि का एक-एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने गांव में शौचालय निर्माण व पेयजल की भी जानकारी की। इसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम रोड़ा व थनवारा का निरीक्षण किया। रोड़ा में सुबह 9.30 बजे सफाई कर्मी राजेश वाल्मीकि एवं ललिता अहिरवार अनुपस्थित पाए गए, साथ ही गांव में जगह- जगह गंदगी मिली। कर्मचारियों का एक- एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसी तरह थनवारा में सफाई कर्मी हरीराम वाल्मीकि गैर हाजिर मिले। इस पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत चिंतामणि की भी शिथिलता पाई गई। डीपीआरओ ने उन्हें चेतावनी जारी की है और कार्य सही ढंग से करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने बताया कि निरीक्षण का क्रम लगातार जारी रहेगा। कमियां पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।