फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डायट में मुहैया कराई जाएगी खेल सामग्री

डायट में मुहैया कराई जाएगी खेल सामग्री

Sun, 23 Mar 2014 05:33 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 23 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के मकसद से चलाए जा रहे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अब समय बिताने के संसाधन जुटाए जा रहे हैं। शिक्षक विहीन हो चुके डायट में खेलकूद की सामग्री के साथ पुस्तकालय खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुरे दौर से गुजर रहा है। लगभग शिक्षकविहीन हो चुके संस्थान में शिक्षण की समस्या खड़ी हो गई है। इसके बाद भी छात्र अध्यापकों (प्रशिक्षु)को नियमित संस्थान आना पड़ रहा है। कारण, यहां उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गई है। यही नहीं, प्रशिक्षु अध्यापकों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरा) का भी पहरा बैठा दिया गया है, अब जबकि संस्थान को प्राचार्य भी उपलब्ध हो गए हैं, पर शैक्षिक सुधार के लिए कुछ नया नहीं हो पा रहा है। प्रशिक्षु अध्यापकों की रुचि के मुताबिक फुटबाल, वालीबाल व क्रिकेट की सामग्री मंगाई जा रही है। वहीं, अध्ययन में रूचि रखने वालों को पुस्तकालय खोला जा रहा है।
विज्ञापन


इनका कहना है
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों की कमी है। प्रदेश के अन्य संस्थानों में ऐसे ही स्थिति है। हालांकि जिले के संस्थान में शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवलाल प्राचार्य
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed